×

बंगाल में भाजपा की जीत पर धानापुर पश्चिमी मंडल में जश्न, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

बंगाल में भाजपा की जीत पर धानापुर पश्चिमी मंडल में जश्न, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

चंदौली। जनपद के धानापुर क्षेत्र अंतर्गत भाजपा धानापुर पश्चिमी मंडल की बैठक नरौली गंगा घाट स्थित वेद वेदांग पाठशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पंडित आचार्य रमेश द्विवेदी ने की।

बैठक का आयोजन ‘आत्मनिर्भर भारत’ की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर पूरे देश में लगातार अपना परचम लहरा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नेतृत्व में देश और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान और उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। साथ ही शिक्षामित्रों को 18 हजार रुपये वेतन मिलने का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार लगातार विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। यही कारण है कि पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी सरकार को हटाकर भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाई है।

बैठक में मुख्य रूप से रमेश यादव बबलू, मोहित रस्तोगी, गोविंद कुशवाहा, विजय मौर्य, गोपाल बिंद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यवान मौर्य, अरुण जायसवाल, राणा सिंह, संतोष सिंह, दिनेश सिंह, विनय राज पांडेय, मनसा देवी, अनामिका मिश्रा, राम लच्छन, सुनील पांडेय, अखिलेश पांडेय, प्रवीण सिंह एवं काशी नाथ सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this story