×

चंदौली में भाजपा का 'वृक्षारोपण महायज्ञ 2026', सांसद डॉ. विनोद बिन्द और विधायक सुशील सिंह ने लगाए पौधे

चंदौली में भाजपा का 'वृक्षारोपण महायज्ञ 2026', सांसद डॉ. विनोद बिन्द और विधायक सुशील सिंह ने लगाए पौधे

 

चंदौली। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चंदौली द्वारा "वृक्षारोपण महायज्ञ 2026" के तहत वृक्षारोपण वर्ष 2026-27 का भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

यह कार्यक्रम धानापुर क्षेत्र स्थित रामजानकी कुटिया, भदाहूं में संपन्न हुआ, जिसमें भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भदोही सांसद डॉ. विनोद बिन्द और सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने अन्य अतिथियों के साथ मिलकर पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की।

चंदौली में भाजपा का 'वृक्षारोपण महायज्ञ 2026', सांसद डॉ. विनोद बिन्द और विधायक सुशील सिंह ने लगाए पौधे

इस अवसर पर सांसद डॉ. विनोद बिन्द ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी बेहद आवश्यक है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान की सराहना करते हुए इसे प्रकृति संरक्षण के साथ मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर सांसद डॉ. विनोद बिन्द ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी बेहद आवश्यक है।

कार्यक्रम के निवेदक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र प्रताप सिंह (पूर्व प्रमुख) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वृक्षारोपण अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

चंदौली में भाजपा का 'वृक्षारोपण महायज्ञ 2026', सांसद डॉ. विनोद बिन्द और विधायक सुशील सिंह ने लगाए पौधे

कार्यक्रम के दौरान रामजानकी कुटिया परिसर और आसपास के क्षेत्रों में छायादार, फलदार और औषधीय प्रजातियों के सैकड़ों पौधे लगाए गए। साथ ही पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी स्थानीय कार्यकर्ताओं को सौंपी गई।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया।

Share this story