×

चंदौली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राम मंदिर प्रकरण पर बोले- दोषी नहीं बख्शे जाएंगे

चंदौली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राम मंदिर प्रकरण पर बोले- दोषी नहीं बख्शे जाएंगे
चंदौली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, बोले- कानून से ऊपर कोई नहीं

चंदौली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बुधवार को सोनभद्र के दौरे पर जाते समय कुछ देर के लिए चंदौली पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और पार्टी के समर्थन में नारे लगाए।

मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अयोध्या के राम मंदिर प्रकरण पर कहा कि मामले की एसआईटी द्वारा निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोषी किसी भी स्थिति में बख्शे नहीं जाएंगे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा की सरकार कानून के शासन में विश्वास करती है और हर कार्रवाई संविधान एवं कानून के दायरे में की जाती है।

ब्राह्मण समाज के भाजपा से दूर होने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि सर्व समाज की पार्टी है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा भारतीय जनता पार्टी के साथ रहा है और आगे भी पार्टी को अपना समर्थन देता रहेगा।

Share this story