×

भाजपा नेता राणा सिंह किसानों के मुद्दे पर सक्रिय, डीएम कार्यालय में उठाई गडई नदी सफाई की अनियमितताओं की शिकायत

भाजपा नेता राणा सिंह किसानों के मुद्दे पर सक्रिय, डीएम कार्यालय में उठाई गडई नदी सफाई की अनियमितताओं की शिकायत

चंदौली। किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा नेता राणा सिंह सक्रिय नजर आए। वे किसानों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी कार्यालय में मुलाकात कर गडई नदी की सफाई कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

राणा सिंह ने कहा कि गडई नदी की सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है, जबकि वास्तविक रूप से जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने नदी की खुदाई कार्य में अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाते हुए बारिश से पहले प्रभावी सफाई और खुदाई कराने की मांग की।

किसानों ने भी इस दौरान आरोप लगाया कि नदी से निकाली गई मिट्टी को अवैध रूप से बेचा जा रहा है और क्षेत्र में जल निकासी व संरक्षण के लिए आवश्यक बंड (बांध) नहीं बनाए जा रहे हैं।

भाजपा नेता ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि अनियमितताओं पर रोक नहीं लगी तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले को लेकर प्रशासनिक हलकों में हलचल देखी जा रही है और अधिकारियों ने मामले की जांच की बात कही है।

Share this story