चन्दौली। मुख्यालय स्थित फुटिया ग्राम निवासी शिवराज सिंह भारतीय जनता पार्टी के जिला मिडिया प्रभारी भाजपा एवं पूर्व मे जिला महामंत्री भाजयुमो एवं जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो एवं नगर अध्यक्ष भाजयुमो एवं बूथ अध्यक्ष चन्दौली ने इन पदों पर रहते हुए शिवराज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है। विगत वर्ष 2007 से ही शिवराज सिंह अब तक भारतीय जनता पार्टी के लिए लगातार अपनी सेवाएं देते रहे हैं।
आपको बताते चले की बीजेपी भारतीय जनता पार्टी ने इस पुराने सिपाही को पार्टी ने भी समय-समय पर जिम्मेदारियां से नवाजती रही है उनकी ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा और लगन को देखते हुए भाजपा ने बीते समय में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का अवसर प्रदान किया वही शिवराज सिंह ने इन पदों पर रहते हुए भारतीय जनता पार्टी को अपनी ईमानदारी व कर्तव्य परायणता से मजबूती देने का कार्य किया है। वर्तमान में अब पार्टी ने इन्हें पदाधिकारी के साथ साथ नया दायित्व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी उत्तर प्रदेश शासन पद भार का जिम्मा दिया है।