×

चंदौली में तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, NDRF जवान की मौत

चंदौली में तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, NDRF जवान की मौत
चंदौली। जनपद में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बलुवा थाना अंतर्गत बलुवा तिराहा समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। बाइक सवार NDRF का जवान था। उसका CRPF से NDRF में स्थानांतरण हुआ था। वाराणसी ड्यूटी जाते समय यह हादसा हुआ है। आपको बता दें कि मृतक NDRF के जवान 39 वर्षीय रितेश सिंह धानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंगुतरगढ़ के निवासी थे। जवान की मौत से पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया है। NDRF के साथी जवान पोस्टमार्टम प्रक्रिया में जुट गए हैं।

Share this story

×