×

चंदौली पुलिस में बड़ा फेरबदल! एसपी आकाश पटेल ने 11 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के किए तबादले

चंदौली में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 11 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। नई तैनाती के आदेश जारी कर कई थानों और शाखाओं में अधिकारियों की नियुक्ति की गई।

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जनपद पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार 11 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी तबादला सूची के मुताबिक बलवीर सिंह यादव को यूपी-112 से स्थानांतरित कर थाना सैयदराजा भेजा गया है। वहीं सुजीत कुमार सिंह को थाना नौगढ़ से थाना बलुआ तथा योगेन्द्र नाथ यादव को पुलिस लाइन से थाना अलीनगर में नई तैनाती दी गई है।

इसके अलावा संतोष कुमार तिवारी को थाना सैयदराजा का वरिष्ठ उपनिरीक्षक (Senior Sub Inspector) नियुक्त किया गया है, जबकि रामबाबू शुक्ल को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर थाना सैयदराजा भेजा गया है।

इसके अलावा संतोष कुमार तिवारी को थाना सैयदराजा का वरिष्ठ उपनिरीक्षक (Senior Sub Inspector) नियुक्त किया गया है, जबकि रामबाबू शुक्ल को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर थाना सैयदराजा भेजा गया है।

एसपी के आदेश के तहत केवल थानों में ही नहीं, बल्कि पुलिस कार्यालय, अपराध शाखा, साइबर थाना, मॉनिटरिंग सेल और पुलिस लाइन में भी कई अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना बताया जा रहा है।

पुलिस विभाग का मानना है कि नई तैनातियों से विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और जनसुनवाई, अपराध नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी। नई जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने कार्यस्थल पर योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।

Share this story