×

बड़ी खबर! वंदे भारत को उड़ाने की धमकी, पीडीडीयू जंक्शन की बढ़ाई गई सुरक्षा

बड़ी खबर! वंदे भारत को उड़ाने की धमकी, पीडीडीयू जंक्शन की बढ़ाई गई सुरक्षा

चन्दौली। वंदे भारत ट्रेन को उड़ाने की धमकी मिलने पर पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जीआरपी और आरपीएफ ने विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया। इस दौरान जंक्शन पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी दिखे।


जानिए पूरा मामला


असोम के एक रेलकर्मी के मोबाइल पर मैसेज आया कि वंदे भारत एक्सप्रेस को उड़ा दिया जाएगा। इसकी जानकारी होते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद वंदे भारत एक्सप्रेस की सुरक्षा बढ़ा दी गई।


पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली दो जोड़ी पटना-गोमती नगर और रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के पहुंचने पर सघन तलाशी ली गई। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत के अगुवाई में यात्रियों के सामान की जांच की गई।


इसके अलावा राजधानी सहित अन्य ट्रेनों की भी जांच की गई। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि असोम में किसी रेलकर्मी के मोबाइल पर धमकी का मैसेज आया था। इसलिए वंदे भारत समेत अन्य ट्रेनों में जांच अभियान चलाया गया।

Share this story