चन्दौली के अभिषेक पाण्डेय बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, गांव में जश्न का माहौल
चंदौली। बहोरिपुर गांव के होनहार युवक अभिषेक पाण्डेय ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर जिले और परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि के बाद घर और गांव में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है तथा पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अभिषेक पाण्डेय एक सैन्य परंपरा वाले परिवार से आते हैं। उनके दादा वकील पाण्डेय के दोनों पुत्र भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहीं उनके पिता श्रीधर पाण्डेय सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
पिता की प्रेरणा और कठिन परिश्रम के बल पर अभिषेक ने एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की और सफल सैन्य प्रशिक्षण के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुए।
उनकी इस सफलता को ग्रामीणों ने क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया है। स्थानीय लोगों ने अभिषेक पाण्डेय और उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
