×

चंदौली जिले के धानापुर क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर एक निकाली गई शोभायात्रा

chandauli news, chandauli news live, chandauli dm news, chandauli news today, chandauli hindi news, chandauli liu news, chandauli news update, chakia chandauli news, latest chandauli news, chandauli news in hind, chandauli news in hindi, chandauli ajay rai news, chandauli crime news, chandauli hatya news, chandauli today news, chandauli video news, chandauli aaj ka news, local news chandauli, breaking news chandauli, chandauli breaking news, chandauli murder news, chandauli latest news, chandauli police news

चंदौली।  हनुमान मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा पूरे धानापुर बाजार का भ्रमण कर वापस मंदिर पर समाप्त हुई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
शोभायात्रा में श्रद्धालु झंडे, बैनर और आकर्षक झांकियों के साथ चल रहे थे। यात्रा के दौरान भगवान श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। बाजार में जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की।

भाजपा नेता रमेश यादव बबलू ने बताया कि यह यात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर पूरे कस्बे का भ्रमण करती है। उन्होंने कहा कि लोग इस यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं।

धानापुर प्रधान रामजी कुशवाहा ने जानकारी दी कि हर वर्ष रामनवमी पर इसी तरह जुलूस निकाला जाता है, जिसमें क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य आपसी भाईचारा और धार्मिक भावनाओं को मजबूत करना है।
इस अवसर पर बिपिन रस्तोगी, रंजन सेठ, कामेश्वर दुबे, सतीश सेठ आका, सत्यम रस्तोगी, गुलशन सेठ, धनंजय रस्तोगी और रमेश यादव बबलू सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकी।

Share this story