×

चंदौली के केशवपुर में जर्जर 11 हजार वोल्ट लाइन बनी खतरा, ग्रामीणों ने DM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चंदौली। मुख्यालय क्षेत्र के केशवपुर ग्राम सभा में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन और बिजली का खंभा लंबे समय से जर्जर स्थिति में होने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब एक वर्ष से बिजली का खंभा झुका हुआ है, जिसके चलते हाईटेंशन तार खेत में नीचे लटककर गिर गया है। उन्होंने संभावित बड़े हा

चंदौली। मुख्यालय क्षेत्र के केशवपुर ग्राम सभा में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन और बिजली का खंभा लंबे समय से जर्जर स्थिति में होने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब एक वर्ष से बिजली का खंभा झुका हुआ है, जिसके चलते हाईटेंशन तार खेत में नीचे लटककर गिर गया है। उन्होंने संभावित बड़े हादसे की आशंका जताते हुए जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार खेतों के ऊपर गिरे हाईटेंशन तार के कारण किसान, खेतों में काम करने वाले मजदूर, बच्चे और मवेशी हर समय खतरे के साये में हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते बिजली विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए मांग की है कि जर्जर बिजली के खंभे और हाईटेंशन लाइन की तत्काल मरम्मत कराई जाए। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण भविष्य में किसी व्यक्ति या पशु की जान जाती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से पहले खतरे को टाला जा सके।

Share this story