×

चन्दौली जिलाअस्पताल में पैदा हुआ इतने किलो का बच्चा, डॉक्टर भी हुए हैरान

चन्दौली जिलाअस्पताल में पैदा हुआ इतने किलो का बच्चा, डॉक्टर भी हुए हैरान

चन्दौली। पंडित कमला पति त्रिपाठी के प्रांगण मे स्थित मातृ शिशु विंग अस्पताल में एक महिला को ऑपरेशन से बच्चा पैदा हुआ। बताया जा रहा है कि बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर युसूफ नसीम की देखरेख में बच्चे का इलाज किया जा रहा है और वह पूरी तरह से वह स्वस्थ है। वहीं ऑपरेशन के बाद भी महिला को भी कोई परेशानी नहीं है। ऑपरेशन सफल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बबुरी निवासी धनंजय जायसवाल की पत्नी रितिका जायसवाल को प्रसव के लिए एमसीएचबी में भर्ती कराया गया था। रितिका जायसवाल की डिलीवरी कराने के लिए प्रयासरत महिला चिकित्सक डॉ अंजू यादव, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर युसूफ व डॉ. आरके चौबे की निगरानी में जब ऑपरेशन किया गया तो बच्चे की स्थिति देख सभी लोग दंग रह गए।

इसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। बच्चा के पैदा होने के बाद जब बच्चे का वजन कराया गया, तो उसका वजन 5 किलोग्राम का निकला। जिससे परिजनों के साथ-साथ डॉक्टर भी काफी खुश नजर आए।

इस दौरान डॉ यूसुफ नसीम ने बताया कि आमतौर पर पैदा होने वाले बच्चे का वजन ढाई किलो से 3 किलो ग्राम के बीच होता है। 3 किलोग्राम तक के बच्चे सामान्य स्वस्थ माने जाते हैं, लेकिन यह बच्चा असाधारण है। यह पैदा होते ही 5 किलोग्राम वजन का देखने को मिला है। ऐसा प्रतीत होता है कि गर्भावस्था के दौरान माता-पिता में खाने पीने का विशेष ध्यान रखा है।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

Share this story