×

धानापुर थाना चौराहे पर दो पक्षों में मारपीट, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

धानापुर थाना चौराहे पर दो पक्षों में मारपीट, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चंदौली। धानापुर थाना चौराहे पर गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने अमन सिंह की शिकायत पर अमादपुर गांव निवासी वीरबहादुर सिंह और मुकेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

अमन सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि विवाद के बाद वीरबहादुर सिंह और मुकेश सिंह ने उन पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। जानकारी के अनुसार, घटना से पहले अमन सिंह और मार्कण्डेय सिंह के बेटों के बीच फोन पर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि अगले दिन अमन सिंह अपने सहयोगी आलोक सिंह के साथ चाय पी रहे थे। इसी दौरान वीरबहादुर सिंह और मुकेश सिंह वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट की।

वहीं, दूसरे पक्ष के मुकेश सिंह ने भी अमन सिंह और आलोक सिंह पर गाली-गलौज तथा मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई और मामले की जानकारी जुटाई।

धानापुर थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि अमन सिंह की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। चिकित्सकीय रिपोर्ट और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की आगे जांच की जाएगी।

Share this story