सुर्खियों में रहने वाली चन्दौली की जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण
Nov 21, 2022, 19:17 IST1669038443073
चन्दौली जिलाधिकारी ईशा दुहन ने पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के सेमरा राजकीय धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने काश्तकारों के धान की खरीद की तैयारी के विषय में केंद्र प्रभारी से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी ने बताया कि अब तक 108 किसानों द्वारा धान विक्रय हेतु पंजीकरण कराया जा चुका है। मौके पर दो इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, पावर डस्टर, विनोइन फैन, तिरपाल आदि की व्यवस्था उपलब्ध पाई गई। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान नमी मापक यंत्र खराब पाए जाने पर तत्काल ठीक कराए जाने के निर्देश दिए।