चन्दौली पुलिस का अजीबोगरीब कारनामा, 2022 में खरीदी गई गाड़ी का वर्ष 2020 में ही हुआ चालान, आखिर 2 साल पीछे कैसे हुआ चालान
Nov 24, 2022, 15:32 IST1669284134141
चन्दौली पुलिस के अजीबोगरीब कारनामें देखने को मिलते रहते हैं। उसी कड़ी में पुलिस महकमे की ऐसी लापरवाही सामने आई है। जिसे सुनकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
आपको बता दें कि अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीनगर कस्बा के निवासी अजय कुमार शर्मा ने जनवरी 2022 में एक मोटरसाइकिल खरीदी थी लेकिन उस गाड़ी के नम्बर पर पुलिस ने वर्ष 2020 का चालान किया है।
गाड़ी मालिक पुलिस के इस करतूत से हैरान है। आखिर 2022 में खरीदी गई गाड़ी का 2020 में ही चालान कैसे हो जाएगा।