
चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत स्थित पोखरे पर जीवित्पुत्रिका का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमे माना गया है कि महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर भगवान से प्रार्थना करती हैं। महिलाएं बेहद पवित्रता और आस्था के साथ इस पर्व को मनाती हैं।
बिहार, उत्तरप्रदेश और झारखंड में यह पर्व विशेष रूप से मनाया जाता है। अश्विन महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन यह पर्व मनाया जाता है। इसमें व्रत रखने वाली महिलाएं एक बूंद पानी का सेवन नहीं करती हैं।
यह एक कठिन परीक्षा की तरह है। इसे कई लोग जीवित्पुत्रिका व्रत भी कहते वही पोखरी पर लगे मेले में बच्चों ने खूब आनंद उठाया और खिलौनों की खरीदारी की इस दौरान चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल व पूर्व चेयरमैन अरविंद कुमार व प्रमुख समाज सेवी में राजेश जायसवाल उर्फ बाढू जायसवाल ,डा.रामअशीष कुशवाहा,महेंद्र राय, कन्हैया लाल ,राकेश शर्मा ,मीना सिंह ,नामवर प्रसाद, आनंद विहारी केसरी ,अमित अग्रहरि डाली ,राजा भैया 'राज' सुशील शर्मा, आदि कई लोग मौजूद रहे वही पोखरे पर प्रशासन द्वारा मुस्तैद व्यवस्था की गई!