चंदौली में जिलाधिकारी ईशा दुहन की उपस्थिति में फसल धान के क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण

चंदौली। आज दिनांक 14 नवम्बर, 2022 को ग्राम फगुइया परगना बढ़वल तहसील सकलडीहा में जिलाधिकारी ईशा दुहन की उपस्थिति में फसल धान के क्रॉप कटिंग प्रयोग संख्या 3 व 4 का निरीक्षण किया गया ।
क्रॉप कटिंग प्रयोग संख्या 03 के लिए किसान छन्नूलाल पुत्र स्व रामकिसुन के खेत आराजी संख्या 502 का चयन किया गया था, जिसमें मानक त्रिभुज (क्षेत्रफल 43.30वर्ग मीटर) कटाई उपरांत कुल उपज 27.250 किलोग्राम पाया गया।
तदनुसार प्रति हेक्टेयर उपज 62.88 कुंटल अनुमानित किया गया।
क्रॉप कटिंग प्रयोग संख्या 4 के लिए कृषक विनोद गुप्ता पुत्र स्व रामजी के खेत आराजी संख्या 468 का चयन किया गया, जिसने मानक त्रिभुज (रकबा 43.30वर्ग मीटर) में कटाई उपरांत कुल उपज 30.100 किलो ग्राम पाया गया तदनुसार तदनुसार प्रति हेक्टेयर 69.515 कुंटल अनुमानित किया गया।
मौके पर तहसीलदार सकलडीहा डॉ वंदना मिश्रा, सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनीष जायसवाल, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विजय कुमार सिंह तथा राजस्व निरीक्षक शेख कलीम व लेखपाल रामबली प्रसाद व शिव प्यारे दुबे तथा बीमा कंपनी के प्रतिनिधि शरद मंडवाल, संबंधित किसान व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सिपाही राम तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े:-
जनता दर्शन में डीएम ने सुनी समस्याएं, अफसरों को निस्तारण का दिये निर्देश
चंदौली। जनता दर्शन में आये आम जन की समस्याओं व शिकायतो की जिलाधिकारी ईशा दुहन ने कलेक्ट्रेट कक्ष में प्रतिदिन की भाति गम्भीरतापूर्वक सुना।
जनता दर्शन के दौरान बारी-बारी फरियादियों से मिलकर उनके समस्याओं से रूबरू होते हुए संबंधित अधिकारियों को समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए समस्या का समाधान 01 सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
संबंधित अधिकारियों से कहा प्रार्थना पत्र पर फरियादियों के मोबाइल नंबर अंकित है कृत कार्यवाही से भी उन्हें अवगत कराया जाय।
सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निस्तारण के अवधि में लेटलतीफी न हो। इसके लिए फरियादियों से समन्वय स्थापित करते हुए विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा और कोई पुण्य कार्य नहीं होता।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
जनता दर्शन कार्यक्रम में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुई।