×

चन्दौली में बहुजन समाज पार्टी की नगर स्तरीय एक दिवसीय कार्यकर्ता बैठक संपन्न

चन्दौली में बहुजन समाज पार्टी की नगर स्तरीय एक दिवसीय कार्यकर्ता बैठक संपन्न

चन्दौली। खबर जनपद चंदौली से है जहां जिला मुख्यालय स्थित बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में नगर स्तरीय एक दिवसीय कार्यकर्ता बैठक संपन्न हुई जिसमें बसपा वाराणसी मंडल के कोओर्डिनेटर विजय प्रताप ने कहा कि भाजपा की सरकार में आमजन को न्याय नहीं मिल पा रहा है।

 

 

बहन मायावाती की सरकार में गुंडे, माफियाओं की शामत आ गई थी, लेकिन आज हर तरफ अराजकता का माहौल है। मंहगाई चरम सीमा पर होने के कारण चाहे गरीब हों या मध्यमवर्गीय परिवार परेशान हैं। पार्टी निकाय चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी।

 

 

वह शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित एक लान में पार्टी की ओर से आयोजित कार्यकर्ता की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि वर्तमान सरकार धर्म व जाति के नाम पर लोगों को बांटना चाह रही है। इससे समाज में विकृति पैदा हो रही है।

बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के संविधान से देश चल रहा है। इसमें किसी प्रकार की छेड़ छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निकाय चुनाव में पार्टी की ओर से उम्मीदवार उतार जाएंगे।  कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि तन-मन से पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुट जाएं।

कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी चलती है। ऐसे में सभी की यह जिम्मेदारी बनती है कि अपने कर्तव्य का ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने काेआर्डिनेटर का माला पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान सुभाष चंद्र, बनारसी राम, विजेंद्र चौहान, अभिजीत गौतम, रामचंद्र गौतम, प्रदीप कुमार, अभिनव कुमार, रामभरोस राजभर, मुकेश कुमार, राजन राम, अर्चना, बाबूलाल, राम अवतार ,अशोक आदि उपस्थित रहे। संचालन जिलाध्यक्ष छोटू भारती ने किया।

सैयदराजा-जमानिया हाईवे 1500 करोड़ से बनेगा फोरलेन, शुरू हुई तैयारी

पीडीडीयू नगर। जिले के सैयदराजा से गाजीपुर के जमानिया तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-24 को फोरलेन करने की कवायद शुरू कर दी गई है। करीब 1500 करोड़ की लागत से बनने वाली फोरलेन सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण की सूची जारी कर दी गई है। भूस्वामी अपनी आपत्तियां उप जिलाधिकारी के यहां दर्ज करा सकते हैं। इस सड़क के फोरलेन हो जाने से चंदौली, गाजीपुर से बलिया, मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर और नेपाल सीमा तक जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।


केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री रहे राजनाथ सिंह ने वर्ष 2002 में सैयदराजा जमानिया मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया था। लोगों की मांग पर वर्ष 2019 में वर्तमान भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गाजीपुर में मार्ग को फोरलेन बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने घोषणा की थी कि सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन करने और पुल के निर्माण में करीब 1500 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

अब इस सड़क निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। फोरलेन सड़क बनाने के लिए पहले किए गए सर्वे में कंदवा, कम्हरिया, कोरमी, पई, असना, कोदई, तलासपुर और जमानिया गांव का चयन किया गया था, पर बाद में किए गए सर्वे में मार्ग को बदलकर लोकमनपुर रेवसा से होकर बेलगहना, घोसवा, इमिलिया, बरडीहा होकर सिकठा, सिसौड़ा, जिगना घाट से करंडा ब्लॉक व महाराजगंज होते हुए कर दिया गया है।

फोरलेन के लिए जिगना घाट पर गंगा में पुल बनेगा। इसके बाद सड़क करंडा ब्लाक के जमुआव, गोशंदेपुर, मैनपुर होते हुए गाजीपुर तक जाएगा। इसके लिए गाजीपुर के जनपद के 41 और चंदौली जनपद के 39 सहित कुल 80 राजस्व गांवों के भूखंड अधिग्रहीत किए जाएंगे।

जिले में भूमि अधिग्रहण के लिए सरकारी गजट विगत नौ नवंबर को प्रकाशित हो चुका है। इसके अनुसार 21 दिनों के अंदर भूस्वामी एडीएम को अपनी आपत्ति सौंप सकते हैं। भूमि अधिग्रहण के बाद मार्ग के निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।


सड़क के नए रूट से लोगों में निराशा


पीडीडीयू नगर। सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन न बनने व अलग सड़क रूट का सर्वे होने से पुराने सैयदराजा-जमानिया मार्ग के किनारे के गांवों के लोगों में काफी नाराजगी हैं।

उनका कहना है कि पुराने सैयदराजा-जमानिया मार्ग को फोरलेन न बना कर नए रूट से सड़क बनाने से उनका कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हो जाएगा। वहीं वर्षों से सड़क के फोरलेन बनने पर चार गुना मुआवजा मिलने की आस लगाए सड़क किनारे खेतों वालों किसानों में मायूसी छा गई है।

सैयदराजा से गाजीपुर के जमानिया तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-24 निर्माण की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण की सूची भी जारी कर दी गई है। अगर किसी को कोई आपत्ति है तो वह एसडीएम के यहां आपत्ति दर्ज करा सकता है। - आरएस यादव, परियोजना अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग

Share this story