×

Chandauli News: चंदौली में अभियान चलाकर लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने

Chandauli News: चंदौली में अभियान चलाकर लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी चंदौली के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त खाद्य आर एल यादव के निर्देशन में उत्तर प्रदेश राज्य एवं भारतीय खाद्य संरक्ष एवं मानक प्राधिकरण के मध्य संपादित एम ओ यू वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में उत्तर प्रदेश से कुल 14000 सर्विलांस नमूने संग्रहित कर उनकी जांच कराई जानी है। जनपद चंदौली में अभियान के दौरान कुल 120 नमूने लिए जाने है।

यह अभियान दिनांक 20.01.2023 तक चलाया जाएगा।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा आज दिनांक 10.01.2023 तक जनपद चंदौली से कुल 70 नमूने जिसमें 20 दूध, 20 खोया, 10 पनीर, 10 घी, 06 नमक, 02 चाय, 02 काफी के नमूने संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला को जांच हेतु प्रेषित किया गया।

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। खाद्य कारोबार करता एवं आम जनमानस को मिलावटी खाद्य पदार्थ से होने वाले नुकसान के संदर्भ में जागरूक किया गया। 


टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रकांत बाजपेई तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार शाही, कुमार चित्रसेन, सच्चिदानंद राय, नेहा त्रिपाठी एवं अरविंद कुमार शामिल रहे।

Share this story