Chandauli News: चन्दौली में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई शपथ

आज दिनांक 25/01/2023 को "राष्ट्रीय मतदाता दिवस" के अवसर पर पुलिस कार्यालय चन्दौली के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण को पुलिस अधीक्षक चन्दौली अंकुर अग्रवाल द्वारा एवं जनपद के समस्त थानों/कार्यालयों पर सम्बन्धित थाना प्रभारी/कार्यालय प्रभारी द्वारा वहां नियुक्त सभी अधिकारी/कर्मचारी को देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुये बिना मताधिकार के प्रयोग सहित अपने कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करने हेतु शपथ दिलाया गया।
यह भी पढ़े:-
Chandauli News: सदर तहसील में संपन्न हुआ लेखपाल संघ का चुनाव, संदीप सिंह बने अध्यक्ष
चंदौली तहसील सभागार में लेखपाल संघ का चुनाव हुआ जिसमें निर्विरोध सदर तहसील इकाई लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष संदीप सिंह को बनाया गया।
वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष रामेश्वर सिंह यादव मंत्री आनंद राव उप मंत्री अंकुर सिंह कोषाध्यक्ष रिशु कुमार संप्रेच्छक राजेश कुमार सिंह को बनाया गया।
लेखपालों ने पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया चुनाव प्रभारी ने पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई इस दौरान उत्तर प्रदेश के लेखपाल संघ के पदाधिकारी व चंदौली लेखपाल संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाइयां शुभकामनाएं दी गई।