Chandauli News: चंदौली में खाद्य कारोबार कर्ता एवं आम जनमानस को मिलावटी खाद्य पदार्थ से होने वाले नुकसान के संदर्भ में किया गया जागरूक

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी चंदौली ईशा दुहन के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आर एल यादव के निर्देशन में उत्तर प्रदेश राज्य एवं भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के मध्य संपादित एम ओ यू वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में उत्तर प्रदेश से कुल 14000 सर्विलांस नमूने संग्रहित कर उनकी जांच कराई जानी है। जनपद चंदौली में अभियान के दौरान कुल 120 नमूने लिए जाने है।
यह अभियान दिनांक 20.01.2023 तक चलाया जाएगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा आज दिनांक 12.01.2023 तक जनपद चंदौली से कुल 76 नमूने जिसमें 20 दूध, 20 खोया, 10 पनीर, 10 घी, 06 नमक, 02 चाय, 02 काफी, 03 फूड कलर, 03 शहद के नमूने संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला को जांच हेतु प्रेषित किया गया।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।
Food safety on wheels द्वारा दिनांक 11.01.2023 को चंदौली बाजार एवं दिनांक 12.01.2023 को मुगलसराय से कुल 74 नमूनों की जांच की गई जिसमें 65 नमूने मानक के अनुरूप पाए गए । खाद्य कारोबार कर्ता एवं आम जनमानस को मिलावटी खाद्य पदार्थ से होने वाले नुकसान के संदर्भ में जागरूक किया गया।
टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री चंद्रकांत बाजपेई तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार शाही, कुमार चित्रसेन, सच्चिदानंद राय, नेहा त्रिपाठी एवं अरविंद कुमार शामिल रहे।