×

Chandauli News: सकलडीहा बार एसोसिएशन चुनाव में अशोक मिश्रा अध्यक्ष व राम अवध सिंह यादव बने महामंत्री

Chandauli News: सकलडीहा बार एसोसिएशन चुनाव में अशोक मिश्रा अध्यक्ष व राम अवध सिंह यादव बने महामंत्री

चंदौली। बुधवार को सकलडीहा तहसील के सकलडीहा बार एसोसिएशन का चुनाव प्रशासन के कड़ी निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर अशोक मिश्रा 104 मत पाकर तथा महामंत्री पद पर राम अवध सिंह यादव 149 मत पाकर विजई घोषित किए गये। जानकारी के अनुसार सकलडीहा बार एसोसिएशन का चुनाव गहमागहमी के बीच चुनाव अधिकारियों की देखरेख में संपन्न कराया गया।

वहीं 296 अधिवक्ताओं ने अपना मतदान किया जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अशोक मिश्रा को 199 मत, ज़ियादू राम 95 मत तथा महामंत्री पद के लिए राम अवध सिंह यादव 149 मत, उमाशंकर 145 मत पाये।

अध्यक्ष पद के लिए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 104 मत अधिक पाकर अशोक मिश्रा विजई घोषित किए गये। तथा कड़ी टक्कर के बीच राम अवध सिंह यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी उमाशंकर से 4 मत अधिक पाकर विजई घोषित किए गये।

विदित हो कि सकलडीहा तहसील में कुल 382 अधिवक्ता पंजीकृत हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि उनका कार्य हमेशा अधिवक्ताओं के हित को लेकर रहेगा।

इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी यशवंत सिंह यादव, सहायक चुनाव अधिकारी अंगद कुशवाहा, युवा संघर्ष मोर्चा संयोजक शैलेंद्र पांडे, मनोज पांडे, रमाशंकर खरवार, विजय कुमार, लल्लन यादव, इत्यादि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Share this story