चंदौली: रेलवे मे भर्ती के नाम पर दर्जनों लोगों से पैसे लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर करोड़ो रूपये का गबन करने वाला अभियुक्त पिता-पुत्र गिरफ्तार

चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली अंकुर अग्रवाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान (अवैध शराब, अवैध शस्त्र, वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी, संदिग्ध व्यक्ति/ संदिग्ध वाहन) की बरामदगी/ तलाश व चेकिंग के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु व क्षेत्र में हो रहे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध अंकुश लगाने के क्रम में दिये गये निर्देश में व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय विनय कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा राजेश कुमार राय के नेतृत्व मे व प्र0नि0 राजीव कुमार सिंह के निर्देशन मे क्षेत्र में मामूर होकर सम्बन्धित मु0अ0स0 178/2022 धारा 420,467,468,471,406 भा0द0वि0 थाना बलुआ जनपद चन्दौली मे वांछित चल रहे अभियुक्तगण 01. पारस नाथ सिंह यादव पुत्र राजाराम यादव नि0 रैया थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र 48 वर्ष को दिनांक 20.09.2022 को समय 15.40 बजे पर स्टेट बैंक चन्दौली से उ0नि0 रावेन्द्र सिंह थाना बलुआ जनपद चन्दौली व 02. अभियुक्त भुपेन्द्र यादव पुत्र पारसनाथ यादव नि0 ग्राम रैया थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र 23 वर्ष दिनांक 21.09.2022 को समय 10.20 बजे सरांय टेढ़ी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. पारस नाथ सिंह यादव पुत्र राजाराम यादव उम्र 48 वर्ष
02. अभियुक्त भुपेन्द्र यादव पुत्र पारसनाथ यादव उम्र 23 वर्ष
निवासीगण ग्राम रैया थाना बलुआ जनपद चन्दौली
बरामदगी विवरण-
(मुख्य अभियुक्त पारस नाथ सिंह के पास से)
एक अदद SBI का एटीएम कार्ड- xxxx xxxx xxx 5379
एक अदद SBI का एटीएम कार्ड- xxxx xxxx xxx 7559
पर्स से प्राप्त पर्ची जिसमे पैसे के लेन देन का विवरण अंकित है
बरामदगी विवरण- (अभियुक्त भूपेन्द्र के पास से)
एक अदद सफेद स्कार्पियो नं0 UP70 AZ 2086
एक अदद SBI बैंक का एटीएम कार्ड xxxx xxxx xxx 0497
एक अदद पैन कार्ड एक आधार कार्ड
एक एदद आरसी वाहन सं0 UP65 CW 9737 का
एक अदद डीएल (सिरियल नं0-0006959542501064)
पर्स से 5250/- रुपया नगद
पूछताछ विवरण-
पूछताछ मे मुख्य अभियुक्त पारस नाथ यादव ने बताया कि मै 1995 मे सेना मे सैनिक पद पर भर्ती हुआ तथा वर्ष 2012 मे सेवानिवृत्त होने के बाद सिद्धार्थनगर मे बैंक मे सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने लगा उसी समय सिद्धार्थनगर से घर आते जाते समय ट्रेन मे ही अभियुक्त अर्जुन सिंह पुत्र क्षतीस सिंह सा0 साहोपार महदेवा थाना भटनी जनपद देवरिया से मुलाकात हुई बात-बात मे ही उसने बताया की भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड दिल्ली मे हमारे परिचित है।
हमलोग उनके सहयोग से भर्ती कराकर पैसे कमाते है उसके पश्चात अर्जुन सिंह व अन्य के मदद से मैने अपने गांव के अलावा क्षेत्र से कई लोगो से रेलवे मे नौकरी दिलाने के नाम पर मु0-पाँच लाख से लेकर दस लाख रुपया लेकर तथा रेलवे का फर्जी ज्वाईनिंग लेटर दिये है तथा प्राप्त पैसो को हम लोग आपस मे अपने आर्थिक / भौतिक लाभ के लिए बांट कर गबन कर गये।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1- राजीव कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना बलुआ चन्दौली
2- उ0नि0 रावेन्द्र कुमार सिंह थाना बलुआ जनपद चन्दौली
3- हे0का0 शिवचन्द सरोज थाना बलुआ जनपद चन्दौली
4- का0 अरबिन्द यादव थाना बलुआ जनपद चन्दौली
5- का0 मोहित शर्मा थाना बलुआ जनपद चन्दौली
6- का0 सुजीत कुमार पाल थाना बलुआ जनपद चन्दौली