×

चंदौली में CM Yogi का तूफानी दौरा, 963 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

चंदौली में CM Yogi का तूफानी दौरा, 963 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

बलिया के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर चंदौली पहुंचे। महिंद्रा टेक्निकल कॉलेज में आयोजित विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के साथ बाल विकास एवं पुष्टाहार द्वारा बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देने के साथ ही उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया।



जनसभा स्थल से ही 963.52 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मंच पर सीएम के साथ केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, विधायक सुशील सिंह सहित कई अन्य भी थे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चंदौली उत्तर प्रदेश का एक कृषि उत्पादक जनपद है।

खेती-किसानी के कारण इस जनपद की अपनी एक अलग पहचान है। जनपद ने अपनी इस पहचान के माध्यम से देश व दुनिया में अपने को और उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान दी है। आकांक्षात्मक जनपद से एक सामान्य जनपद के रूप में चंदौली की नई पहचान ने भारत सरकार के नीति आयोग से कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं।

 

 

मार्च 2023 तक बन जाएगा चंदौली का मेडिकल कॉलेज

जब मार्च 2023 में जनपद चंदौली का मेडिकल कॉलेज बन जाएगा तब यहां के नौजवानों को मेडिकल शिक्षा के साथ-साथ विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा के लिए बीएवं अन्य संस्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। 


इससे पहले उन्होंने कहा कि जनपद चंदौली में करीब एक हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। मैं इसके लिए चंदौली जनपदवासियों को हृदय से बधाई व अपनी शुभकामनाएं देता हूं। सीएम योगी के कार्यक्रम के दौरान भारी सुरक्षा बंदोबस्त रहा। 

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले शनिवार से मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से करेंगे। सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ वार्ता के बाद वाराणसी जिले के विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर टांडा कला में शुरू हुआ निशुल्क नौका संचालन

पीडीडीयू नगर। केंद्रीय मंत्री और चंदौली सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के हस्तक्षेप के बाद टांडाकला और कैथी गंगा घाट के बीच निशुल्क नौका संचालन की शुरूआत शनिवार से हो गई।

इससे क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है। केंद्रीय मंत्री ने पीडब्लूडी निर्माण के एक्सईएन को मोबाइल से जल्द से जल्द पीपा पुल की शुरूआत करने का निर्देश भी दिया है। टांडा कैथी के बीच स्थित गंगा नदी पर बने पीपा पुल को 15 जून को तोड़ दिया गया है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से तीस अक्तूबर तक लोगों की सहुलियत के लिए निशुल्क नौका संचालन कराया गया।

वहीं पीपा पुल का निर्माण हुए बिना विभाग की ओर से एक नवंबर से नौका संचालन बंद कर दिया गया। ऐसे में स्थानीय नाविक ओवरलोड चलने के साथ लोगों से मनमाना शुल्क वसूल रहे हैं। इसको लेकर आए दिन किचकिच हो रही थी। शिकायत के बाद शुक्रवार को सीओ राजेश राय ने मौके पर पहुंचकर किराया तय कराया। वहीं शाम को टांडाकला रामकिशुन सिंह ने चंदौली सांसद और केंद्रीय मंत्री से इसकी शिकायत कर दी।

इस पर सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने पीडब्लूडी के एक्सईएन को पीपा पुल जल्द निर्माण कराने और पीपा पुल बनने तक निशुल्क नौका संचालन का निर्देश दिया। इस निर्देश के बाद शनिवार की सुबह से तीन बड़ी नावों को निशुल्क संचालन शुरू हो गया। क्षेत्र के चंदन जायसवाल, अमित पांडेय, अमित सिंह सोनू आदि ने इस पहल के लिए केंद्रीय मंत्री को धन्यवाद दिया है।

​​​​​​​

Share this story