×

चंदौली में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने वितरित किया कंबल, गरीबों के खिल उठे चेहरे

 चंदौली में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने वितरित किया कंबल, गरीबों के खिल उठे चेहरे

सकलडीहा तहसील क्षेत्र के सकलडीहा स्थित निजी आवास पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने गरीब, वंचित आश्रितों को कप कपाती ठंड से निजात दिलाने के लिए जरूरतमंद लगभग 250 लोगो को कंबल वितरित किया।

इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि गरीबों की सेवा ही हमारी सच्ची पूजी है भाजपा कार्यकर्ता सदैव समाज सेवा के लिए तत्पर रहता है उत्तर प्रदेश व देश में भाजपा सरकार  अंत्योदय के सिद्धांत पर काम कर रही है सरकार लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभवंतित कर रही हैं। 

सरकार ठंड के मौसम में बचने के लिए रैन बसेरा व अलाव का प्रबंध कर रही हैं। श्री तिवारी ने सरकार की लोककल्याणकारी उपलब्धियों को गिनाया व विपछ पर जमकर निशाना साधा।

इस मौके पर  डॉ शंभूनाथ, गया सिंह, विनय तिवारी, भानू प्रताप सिंह,अरुण मिश्रा , मुसाफिर प्रजापति, विजय गुप्ता, रामसुंदर चौहान, पूनम चौहान, रामजी गोंड, मोनू पाण्डेय , विनय पाण्डेय,रंजय पाण्डेय, तारा सिंह , भगवान दास, रवि शेखर राजभर, रामभरोष गुप्ता, पमपम सिंह, प्रदीप चौहान, दीपक केशरी , सतीश दूबे, रवि सिंह एवं इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Share this story