×

चन्दौली में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट में मारे गए लोगों के परिजनों को अखिलेश यादव ने भेजी सहायता राशि

चन्दौली में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट में मारे गए लोगों के परिजनों को अखिलेश यादव ने भेजी सहायता राशि

चन्दौली। खबर यूपी के जनपद चंदौली से हैं जहां 30 दिसंबर 2022 को मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रवि नगर इलाके में ऑक्सीजन सिलेंडर उतारने के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया था। सिलेंडर ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हो गई थी। यह दोनों लोग

 

 

ऑक्सीजन कंपनी में काम करते थे। घटना की विभीषिका को देखते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दोनों मृतकों के परिजनों के लिए एक एक लाख की सहायता राशि भेजी।

सहायता राशि का चेक लेकर सपा जिला अध्यक्ष चंदौली सत्यनारायण राजभर के नेतृत्व में सकलडीहा से सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव पूर्व सपा सांसद रामकिशुन सपा महासचिव नफीस अहमद गुड्डू के साथ बड़ी संख्या में सपा नेता दोनों मृतकों के घर पहुंचे। सबसे पहले सपा का प्रतिनिधिमंडल मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के न्यू मोहाल पहुंचा। यहां पर ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट में मारे गए राजन पाल के परिजनों से मुलाकात की उन्हें हिम्मत बधाया और अखिलेश यादव द्वारा भेजा गया एक लाख का चेक भी सौंपा।

यही नहीं सपा प्रतिनिधिमंडल द्वारा समाजवादी पार्टी चंदौली के तरफ से ₹30 हजार नगद कि सहायता दी गई। साथ ही परिजनों के साथ हर संभव मदद का आश्वासन भी सपा नेताओं ने दिया। इसके बाद सपा प्रतिनिधिमंडल मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुढ़कला गांव पहुंचा।

यहां पर घटना में मृतक चंद्रभान के परिजनों से सपा प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और अखिलेश यादव द्वारा दिया गया एक लाख का चेक भी सौंपा।

साथ ही सपा चंदौली द्वारा ₹30 हजार का नगद सहायता भी दी गई। दोनों मृतकों के परिजनों से प्रतिनिधिमंडल ने बातचीत किया और जिला प्रशासन जिले के सांसद और केंद्रीय मंत्री और प्रदेश सरकार द्वारा सहायता दी गई या नहीं इसके बारे में जानकारी ली।

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार और जिले के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र पांडे ने पीड़ित परिजनों कि कोई सहायता नहीं की और ना ही जिला प्रशासन ने कोई पहल की है यह काफी दुखद है।

दोनों परिवारों के कमाऊ सपूत इस घटना में मारे गए थे। लेकिन अभी तक सरकार द्वारा इनकी कोई मदद नहीं की गयी केवल आश्वासन दिया गया। जो काफी शर्म की बात है। सपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि ऑक्सीजन कंपनी ने अभी भी इनको समुचित मुआवजा नहीं दिया।

अगर जल्द से जल्द परिजनों को राहत नहीं दी गई तो समाजवादी पार्टी इन परिजनों की लड़ाई लड़ने के लिए परिजनों के साथ सड़क पर उतरने का काम करेगी।

Share this story