×

चंदौली में हाइवे किनारे लगाए जाएंगे तीन हजार पौधे, डीएम ने पौधरोपण कर अभियान का किया आगाज, NHAI करेगा 55 हजार पौधारोपण

चंदौली में हाइवे किनारे लगाए जाएंगे तीन हजार पौधे, डीएम ने पौधरोपण कर अभियान का किया आगाज, NHAI करेगा 55 हजार पौधारोपण

चन्दौली। खबर जनपद चंदौली से है जहां जिला मुख्यालय स्थित आरती मिल के समीप नेशनल हाईवे - 19 के खाली जमीन पर एनएचएआई के अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत डीएम चंदौली ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का आगाज किया। बता दें कि यूपी सरकार की तर्ज पर केंद्र सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने को कृत संकल्पित है। इसी क्रम नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट - 19 पर 55 हजार वृक्षारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें तीन हजार पौधों का रोपण चंदौली जनपद में होगा।

चंदौली में हाइवे किनारे लगाए जाएंगे तीन हजार पौधे, डीएम ने पौधरोपण कर अभियान का किया आगाज, NHAI करेगा 55 हजार पौधारोपण

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डीएम चंदौली निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि जनपद चंदौली में हाइवे किनारे खाली जमीन पर तीन हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बुधवार को वृक्षारोपण किया गया। उक्त स्थान पर 118 पौधों का रोपण किया जाएगा। कहा की यह हर्ष की बात है, और एनएचएआई की इस पहल से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया की पेड़ों के संरक्षा और सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं।

Share this story

×