×

चंदौली डीडीयू जंक्शन पर 23 किलो चांदी के आभूषण बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

चंदौली डीडीयू जंक्शन पर 23 किलो चांदी के आभूषण बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

चंदौली। डीडीयू जंक्शन पर बुधवार को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को पकड़ा जिसके पास से 23 किलोग्राम से अधिक चांदी के आभूषण बरामद हुए। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 13 लाख 58 हजार रुपये आंकी गई है।

चंदौली।


जिसमे पुलिस के अनुसार आरोपी वाराणसी से झारखंड आभूषणों की खेप लेकर जा रहा था। जब उससे आभूषणों से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

चंदौली।


बरामद आभूषणों को कब्जे में लेकर संबंधित विभाग को सूचना दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग को भी अलर्ट किया गया है ताकि आभूषणों की वैधता की जांच की जा सके।

चंदौली।

फिलहाल पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

Share this story