×

चंदौली में नहर में डूबा 12 वर्षीय बालक, दोस्त के सामने हुआ हादसा! NDRF टीम का इंतजार

चंदौली में नहर में डूबा 12 वर्षीय बालक, दोस्त के सामने हुआ हादसा! NDRF टीम का इंतजार

चंदौली। जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के लौदा चौकी अंतर्गत नई कोट नहर पुलिया पर गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नहर में स्नान करने उतरा 12 वर्षीय सावन कुमार अचानक गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, सावन अपने दोस्त शिवा के साथ नहर पर गया था। शिवा कपड़े धोने में व्यस्त था, जबकि सावन नहर में नहाने उतर गया।

इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्त ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण वह सफल नहीं हो सका।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय स्तर पर बालक की तलाश शुरू कर दी। सूचना पर अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

पुलिस के अनुसार, सावन कुमार पुत्र सकल, वार्ड नंबर-8 डोमन बस्ती, सदर चंदौली का निवासी है और वर्तमान में जन्सौ मड़ई गांव में रह रहा था। देर शाम तक बालक का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

पुलिस ने NDRF को सूचना दे दी है। टीम के पहुंचते ही नहर में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि बचाव कार्य में सहयोग करें और अफवाहों से बचें।

Share this story