×

111 गुम मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख की संपत्ति हुई रिकवर

111 गुम मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख की संपत्ति हुई रिकवर

चंदौली। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने खोए और गुम हुए 111 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में करीब ₹35.20 लाख मूल्य के मोबाइल उनके मालिकों को वितरित किए गए। अपने मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

पुलिस के अनुसार, सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों तथा सर्विलांस टीम के प्रयासों से जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोबाइल फोन बरामद किए गए। वर्ष 2026 में अब तक कुल 418 गुम मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1.21 करोड़ है।

मोबाइल बरामदगी अभियान में चंदौली, धानापुर, इलिया, कंदवा, मुगलसराय, नौगढ़, सकलडीहा, शहाबगंज, सैयदराजा सहित सर्विलांस सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अपर पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि मोबाइल खोने या चोरी होने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा निकटतम थाना या कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से संपर्क करें, जिससे मोबाइल की बरामदगी की संभावना बढ़ सके।

Share this story