Chandauli News: चन्दौली में विशेष लोक अदालत का न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ कीअध्यक्षता में सम्पन्न

चन्दौली। आज दिनांक 20.05.2023 को माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय चन्दौली मे लघु आपराधिक वादों से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश चन्दौली सुनील कुमार IV की अध्यक्षता में किया गया।
जिसमे ज्ञानप्रकाश शुक्ल अपर जनपद न्यायाधीश /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली, दीपक कुमार मिश्र, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली। संदीप कुमार सिविल जज (सी०डि०), विकास कुमार वर्मा, सिविल जज (सी० डि०) / एफ.टी.सी. / नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, इन्दुरानी, न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, माधुरी यादव सिविल जज (जू० डि०) एफ०टी०सी० प्रथम, नूतन सिविल जज (जू०डि०) एफ०टी०सी० द्वितीय, एवं अम्रतांशु राज अपर सिविल जज (जू०डिo) चकिया उपस्थित रहे।
1. दीपक कुमार मिश्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 1168 लघु वादों का निस्तारण किया गया।
2. संदीप कुमार सिविल जज (सीनियर डिवीजन) द्वारा कुल 23 लघु वादों का निस्तारण किया गया।
3. विकास वर्मा सिविल जज (सीनियर डिवीजन एफ.टी.सी.)/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा कुल 51 लघु वादों का निस्तारण किया गया।
4. इन्दुरानी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 27 लघु वादों का निस्तारण किया गया।
5. माधुरी यादव सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एफ.टी.सी प्रथम द्वारा कुल 07 लघु वादों का निस्तारण किया गया।
6. अम्रतांशु राज अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) चकिया द्वारा कुल 12 लघु वादों का निस्तारण किया गया।
7. उपरोक्तानुसार जनपद न्यायालयों द्वारा कुल 1288 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया एवं दिनांक १८,१९, व २० मई २०२३ तक आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल २३७३ लघु वादों का निस्तारण किया गया ।
उक्त सूचना ज्ञानप्रकाश शुक्ल अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
चन्दौली द्वारा दी गयी।