×

Chandauli News: चंदौली मुख्यालय स्थित वृद्धा आश्रम में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने किया कंबल वितरण

चंदौली।जिला मुख्यालय स्थित वृद्धा आश्रम में गुरूवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह ने 65 निराश्रितों में कंबल और फल का वितरण किया। इसके बाद निराश्रितों के स्वास्थ्य के बारें में जानकारी हासिल किया। उन्होने बताया कि सरकार की ओर से गरीबों को उपलब्ध कराया जाने वाला कंबल ठंड का मौसम गुजरने के बाद पहुंचता हैं। ऐसे वह ठंड के शुरूआत में कंबल का वितरण करने के सरकार को आइना दिखाने आए हैं।

आपको बता दें कि जिला मुख्यालय स्थित वृद्धा आश्रम में फिरहाल 65 निराश्रित लोग रहते हैं। इन लोगों को शासन की ओर से योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जाता हैं। लेकिन ठंड के मौसम में इन लोगों को सर्दी लगने का भय सताने लगा था। ऐसे में सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने पहल करते हुए गुरूवार को कंबल और फल का वितरण किया। इसके बाद लोगों के वार्ता करने उनकी परेशानियों को सुना तथा हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होने बताया कि निराश्रित लोगों की मदद करने से सुकून मिलता हैं। सरकार को ऐसे लोगों की मदद करने के लिए तत्पर्ता दिखानी चाहिए। लेकिन खेद हैं कि ठंड का मौसम शुरू होने के बाद भी निराश्रित लोगों को कंबल उपलब्ध नहीं कराया गया है। जबकि शासन सत्ता में बैठे लोगों बड़ी बड़ी बातें करके जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे है। इस दौरान अखिलेश सिंह, मुन्नीलाल मौर्य, मो. अजहर, छोटू सिंह आदि मौजूद रहे।

Share this story