×

'बंटी बबली' ने रचा नया इतिहास, एशिया और भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला ब्रांड बना IGL का उत्पाद

FF

गोरखपुर। इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (IGL) के लोकप्रिय उत्पाद 'बंटी बबली' ने एक बार फिर अपनी गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के भरोसे के दम पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (ABR) ने लगातार दूसरी बार इसे एशिया का सर्वाधिक बिक्री वाला ब्रांड घोषित किया है, जबकि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (IBR) ने चौथी बार इसे भारत का सबसे अधिक बिकने वाला ब्रांड का सम्मान प्रदान किया है।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में सहजनवा स्थित IGL परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी मनोज कुमार राय और बिजनेस हेड एस.के. शुक्ल को सम्मान पत्र भेंट कर बधाई दी।

समारोह में IBR के जूरी सदस्य संजय भोला ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की आधिकारिक पुस्तकें, पदक और सम्मान चिह्न प्रदान किए। उन्होंने रिकॉर्ड से जुड़े आधिकारिक परिणामों का भी वाचन किया।

बिजनेस हेड एस.के. शुक्ल ने कहा कि 'बंटी बबली' की यह उपलब्धि ग्राहकों के अटूट विश्वास, उत्कृष्ट गुणवत्ता और कंपनी की निरंतर मेहनत का परिणाम है। वहीं मुख्य परिचालन अधिकारी मनोज कुमार राय ने इसे कर्मचारियों की लगन और टीमवर्क की जीत बताते हुए भविष्य में भी नए रिकॉर्ड बनाने का विश्वास जताया।

महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि लगातार दूसरी बार एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का खिताब जीतकर IGL ने न सिर्फ गोरखपुर बल्कि पूरे पूर्वांचल का गौरव बढ़ाया है।

बिजनेस हेड एस.के. शुक्ल ने कहा कि 'बंटी बबली' की यह उपलब्धि ग्राहकों के अटूट विश्वास, उत्कृष्ट गुणवत्ता और कंपनी की निरंतर मेहनत का परिणाम है। वहीं मुख्य परिचालन अधिकारी मनोज कुमार राय ने इसे कर्मचारियों की लगन और टीमवर्क की जीत बताते हुए भविष्य में भी नए रिकॉर्ड बनाने का विश्वास जताया।

कार्यक्रम में प्लांट हेड शैलेन्द्र पांडेय, एचआर एंड एडमिन हेड दशरथ मिश्रा सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this story