×

देवर ने भाभी के साथ आधी रात को किया कुछ ऐसा, घर में मच गई चीख-पुकार

देवर ने भाभी के साथ आधी रात को किया कुछ ऐसा, घर में मच गई चीख-पुकार
ससुराल लौटी विवाहिता से देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर मारपीट; पुलिस आयुक्त के आदेश पर केस दर्ज

पति से विवाद के बाद न्यायालय के आदेश पर ससुराल लौटी एक विवाहिता ने अपने ही देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर थाना ताजगंज में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद ससुराल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

पीड़िता, जो नाई की मंडी क्षेत्र की निवासी है, ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका विवाह ताजगंज इलाके के एक युवक से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग की जाने लगी। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया गया।

इसके बाद विवाहिता ने न्यायालय में घरेलू हिंसा और भरण-पोषण का मुकदमा दायर किया। मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने पीड़िता को प्रतिमाह 2500 रुपये भरण-पोषण देने और उसे साझा गृहस्थी में रहने की अनुमति देने का आदेश दिया।

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 23 अप्रैल की दोपहर पुलिस पीड़िता को उसके ससुराल छोड़कर आई थी। शिकायत के अनुसार, उसी रात जब वह अपने कमरे में थी, तभी उसका देवर कमरे में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।

विवाहिता का आरोप है कि विरोध करने पर देवर ने उसके पति और उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपित ने उसका गला दबाया और सिर के बाल भी उखाड़ दिए। किसी तरह जान बचाकर बाहर निकली पीड़िता ने शोर मचाया, जिसके बाद सास और जेठ मौके पर पहुंचे।

पीड़िता का कहना है कि शुरुआती शिकायत के बावजूद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की। बाद में पुलिस आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share this story