×

यूपी में शादी के बाद भाभी के पहली बार मायके जाने पर देवर ने कर लिया सुसाइड, जानें इसके पीछे की वजह

Brother-in-law committed suicide when sister-in-law went to her maternal home for the first time after marriage, know the reason behind it

बांदा जिले में भाभी की विदाई के बाद देवर ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। वह सूरत में रहकर मजदूरी करता था। परिजन कारण नहीं बता रहे हैं। पैलानी थाना क्षेत्र के इछावर गांव निवासी नीरज निषाद (16) ने शुक्रवार की रात घर में कमरे की कुंडी बंद कर साड़ी से फंदा लगा लिया।

घर के लोग सोए हुए थे। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से झांका तो वह फंदे से लटक रहा था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला। रिश्ते में जीजा संतराम ने बताया कि नीरज की मां रामदुलारी का मार्च में कानपुर में पेट की आंत का ऑपरेशन हुआ था।

इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मां के निधन की खबर सुनकर नीरज 16 मार्च को गांव आया था। बड़े भाई शिवपूजन की शादी आठ मई को पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरोदर का डेरा निवासी रोशनी के साथ हुई थी। नीरज भी शादी में शामिल हुआ था।

शुक्रवार को रोशनी की विदाई थी। विदाई के बाद लगा लिया फंदा मायके पक्ष के लोग विदा कराने गुरुवार की रात को आ गए थे। शुक्रवार को सुबह रोशनी की विदाई के बाद देर शाम नीरज ने फंदा लगा लिया। खप्टिहाकलां चौकी इंचार्ज राहुल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है।

परिजन ठोस वजह नहीं बता पा रहे। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। बांदा जिले में भाभी की विदाई के बाद देवर ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। वह सूरत में रहकर मजदूरी करता था। परिजन कारण नहीं बता रहे हैं। पैलानी थाना क्षेत्र के इछावर गांव निवासी नीरज निषाद (16) ने शुक्रवार की रात घर में कमरे की कुंडी बंद कर साड़ी से फंदा लगा लिया।

घर के लोग सोए हुए थे। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से झांका तो वह फंदे से लटक रहा था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला। रिश्ते में जीजा संतराम ने बताया कि नीरज की मां रामदुलारी का मार्च में कानपुर में पेट की आंत का ऑपरेशन हुआ था।

इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मां के निधन की खबर सुनकर नीरज 16 मार्च को गांव आया था। बड़े भाई शिवपूजन की शादी आठ मई को पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरोदर का डेरा निवासी रोशनी के साथ हुई थी। नीरज भी शादी में शामिल हुआ था। शुक्रवार को रोशनी की विदाई थी।

विदाई के बाद लगा लिया फंदा मायके पक्ष के लोग विदा कराने गुरुवार की रात को आ गए थे। शुक्रवार को सुबह रोशनी की विदाई के बाद देर शाम नीरज ने फंदा लगा लिया। खप्टिहाकलां चौकी इंचार्ज राहुल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन ठोस वजह नहीं बता पा रहे। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।

Share this story