बाराबंकी के दरियाबाद विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के समाजसेवी बीके ओझा हो सकते हैं विधायक दावेदार
Jan 12, 2022, 18:08 IST1641991131425
अयोध्या | 270 विधानसभा दरियाबाद बाराबंकी से भारतीय जनता पार्टी के दावेदार माने जाने वाले समाजसेवी बीके ओझा लगातार टिकट के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ पार्टी का बड़ा स्नेह एवं शीर्ष नेतृत्व का आशीर्वाद है जिसके कारण उन्हें पूरा विश्वास है कि 270 विधानसभा दरियाबाद की जनता जनार्दन की सेवा करने का अवसर भारतीय जनता पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में देने जा रही है प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से एवं संघ के पुराने विचारधारा से जुड़े होने के नाते उनकी दावेदारी प्रबल हो सकती है ।आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में दरियाबाद विधानसभा से यदि टिकट मिला तो चुनावी रणभूमि बीके ओझा अपनी किस्मत अवश्य आजमाएंगे।