×

अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय धार्मिक संगठन अखिल भारतीय जयगुरु के तत्वाधान में आयोजित राम उत्सव देव दीपावली मे भजन सम्राट

अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय धार्मिक संगठन अखिल भारतीय जयगुरु के तत्वाधान में आयोजित राम उत्सव देव दीपावली मे भजन सम्राट

अयोध्या। अयोध्या अंतरराष्ट्रीय धार्मिक संगठन अखिल भारतीय जय गुरु सम्प्रदाय के आचार्य  किंकर विट्ठल रामानुज महराज के सानिध्य में चल रहे  रामोत्सव के देव दीपावली के कार्यक्रम में आये पद्मश्री सम्मान से सम्मानित प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय भजन सम्राट अनूप जलोटा ने ओंकार नाथ आश्रम में अपने चर्चित  भजन प्रस्तुत कर रामोत्सव कार्यक्रम को राममय बना दिया  उनके भजन को सुनने के लिए स्थानीय लोगो के अलांवा राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य राजा अयोध्या बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र आई जी रेंज के पी सिंह एस एस पी अयोध्या शैलेश पांडेय सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मियों ने भी भजन का का आनंद उठाया और जम कर तालियां भी बजाई। 


अनूप जलोटा का बयान हम सभी बड़े  भाग्यवान है लम्बे समय के बाद मोदी जैसा नेता मिला है और योगी जी  उनकी शाखा हैं राज नाथ सिंह जी  गडकरी जी पीयूष गोयल जी हैं इन सभी ने देश का आदर बढ़ा दिया है जब हम जब अमेरिका जाते है और पासपोर्ट अपना  दिखाते है तो वहाँ का आफिसर मुस्कुरा कर मिलता है और  आदर देता है कि आप भारत से आएं है ये मोदी जी की वजह से आदर बढ़ा है मोदी जी अब तो पूरे संसार के नम्बर 1 के नेता हैं अब यहां राम मंदिर बन रहा है तो यहां  पूरे संसार से इतने  लोग यहां आएंगे की संभालना मुश्किल हो जाएगा अब तो यहां  एयरपोर्ट भी  बन रहा है  अब भरे हुवे प्लेन से राम भक्त यहां पूरी दुनियां से आयेगें अपने भजनों को भी  दर्शकों से शेयर किया। 

Share this story