×

यूपी में चरम पर अपराध! ट्रेन में खून से लथपथ अर्धनग्न हालत में मिली महिला सिपाही...

यूपी ट्रेन में खून से लथपथ अर्धनग्न हालत में मिली महिला सिपाही, हनुमानगढ़ी पर लगी थी ड्यूटी...
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

 

Ayodhya News चलती ट्रेन में एक महिला कांस्टेबल के साथ बर्बरता हुई। मेले में ड्यूटी करने आई महिला सिपाही पैसेंजर ट्रेन में घायल मिली है। जिस ट्रेन में मिली है, वो मनकापुर से अयोध्या जाने वाली है। उसके शरीर पर चाकू के 5 निशान मिले हैं। घायल सिपाही हनुमानगढ़ी पर तैनात थी।

 

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला कांस्टेबल खून से लथपथ ट्रेन की वर्थ के नीचे मिली।  इस दौरान महिला कांस्टेबल के ऊपर के कपड़े फटे हुए थे तो वहीं नीचे के कपड़े गायब थे।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला कांस्टेबल की इससे पहले भी 2 बार जान लेने की कोशिश की गई है। फिलहाल ये रहस्या बना हुआ है कि आखिर महिला कांस्टेबल के साथ ट्रेन में क्या हुआ है?

मिली जानकारी के मुताबिक, घायल महिला कांस्टेबल की ड्यूटी सुल्तानपुर कोतवाली में है।  वह 1998 बैच की सिपाही है। बताया गया है कि महिला कांस्टेबल की अयोध्या के सावन मेले में ड्यूटी लगी थी। 

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला कांस्टेबल  सरयू एक्सप्रेस  से सुल्तानपुर से अयोध्या के लिए निकली। यह ट्रेन मंगलवार की रात करीब 11 बजे अयोध्या पहुंची। 

अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के जीआरपी इंचार्ज पप्पू यादव का कहना है कि हेड कांस्टेबल के साथ हुई घटना गोंडा जनपद के मनकापुर रेलवे स्टेशन और अयोध्या रेलवे स्टेशन के बीच घटित हुई है। 

जीआरपी इंचार्ज पप्पू यादव का ये भी कहना है कि मंगलवार की रात ट्रेन अयोध्या के बाद मनकापुर रेलवे स्टेशन पहुंची।  बुधवार की सुबह सरयू एक्सप्रेस लगभग 3 बजकर 3 मिनट पर मनकापुर से अयोध्या होते हुए प्रयागराज के लिए निकली। 

ट्रेन में तैनात सुरक्षा जवानों को 3 बजकर 43 मिनट पर घटना के बारे में जानकारी मिली।  उस समय सरयू एक्सप्रेस अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंच चुकी थी।  इसके बाद महिला कांस्टेबल को ट्रेन से उतारकर लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। 

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, महिला कांस्टेबल के साथ जो घटना घटी है वह मनकापुर और अयोध्या रेलवे स्टेशन के बीच में ही घटी है।  आखिर इन 40 मिनट में महिला कांस्टेबल के साथ चलती ट्रेन में क्या हुआ? ये अभी तक रहस्य बना हुआ है। 

जांच का विषय ये भी है कि महिला कांस्टेबल को अयोध्या उतरना था।  मगर वह वहां नहीं उतरी, सवाल ये भी है कि जब महिला कांस्टेबल के साथ घटना घटी तब ट्रेन की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी क्या कर रहे थे? आखिर किसी को महिला कांस्टेबल की चीख क्यों नहीं सुनाई दी? बता दें कि महिला कांस्टेबल घायल हालत में बर्थ के नीचे पड़ी मिली है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला कांस्टेबल की जान लेने की कोशिश पहले भी कई बार की जा चुकी है।  जीआरपी कैंट थाने के इंचार्ज पप्पू यादव का कहना है कि यह भी जांच का विषय है कि उनके साथ इस तरह की घटनाएं बार-बार क्यों हो रही हैं? फिलहाल पुलिस इस घटना पर ध्यान दे रही है और मामले की जांच कर रही है। 

पुलिस ने किया केस दर्ज

इस पूरे मामले पर जीआरपी की एएसपी पूजा यादव ने कहा, “इस मामले में जान से मारने की कोशिश और सरकारी कर्मचारी पर हमले यानी 307, 353, 332 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वह ट्रेन में घायल अवस्था में मिली है।  उनको डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया है। 

वह सुल्तानपुर जनपद में तैनात हैं और उनकी ड्यूटी अयोध्या मेले में लगी थी।  वह ड्यूटी के लिए अयोध्या आ रही थी।  अभी उसका इलाज चल रहा है।  ठीक होने पर जब उनका बयान लिया जाएगा तब पता चलेगा कि आखिर उनके साथ क्या हुआ?

Disclamer 

लाइव भारत न्यूज़ एक वैबसाइट पोर्टल है । लाइव भारत न्यूज वैबसाइट पोर्टल लोकल खबरों के साथ-साथ राजनीति, अपराध, मनोरंजन, व्यापार और खेल के तमाम खबरों को दिखाता है। 

हम प्रत्येक खबरों को सच्चाई के साथ आपके सामने प्रस्तुत करते हैं।

हमारा उद्देश्य यह है कि हम आपके क्षेत्र से जुड़े हर मुद्दों को अपने चैनल के माध्यम से दिखाएं और उसपर तत्परता से कार्यवाही करवाएं।

About website portal:

Live Bharat News is a Hindi news website porta. Live Bharat News website porta shows all the news of politics, crime, entertainment, business and sports along with local news. 

We present each and every news to you with the truth. Our aim is to show every issue related to your area through our website porta and get prompt action taken on it.

                                                                            

Share this story