×

Ayodhya News: अयोध्या में पुलिस टीम ने अवैध बालू सहित एक ट्रैक्टर ट्राली को किया सीज

अयोध्या : पुलिस  टीम ने अवैध बालू सहित एक ट्रैक्टर ट्राली को किया सीज

अयोध्या।  पुलिस उप महानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज द्वारा अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध खनन से संबंधित अपराधों पर नियंत्रण एव रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान व पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर शैलेन्द्र सिंह के दिशा-निर्देशन व पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा थाना कैण्ट जनपद अयोध्या।

 

दिनांक 25 मई 2023 को समय 08.10 बजे औचक निरीक्षण के दौरान वाहन चे0सं0  MBNAACDPLRD02021 (ट्रैक्टर ट्राली ) के चालक द्वारा अवैध बालू खनन किया जा रहा था, जांच के दौरान उपरोक्त वाहन के चालक आकाश पुत्र राजेन्द्र निवासी जमथरा थाना कैण्ट अयोध्या के द्वारा कोई वैध परिवहन परिपत्र /ईएम एम नही दिखा सका जो  उ0प्र0 उपखनिज परिहार नियमावली 2021 के नियम 3 व 72 का उलंघन है। जमथरा के पास से वाहन चे0 सं0 MBNAACDPLRD02021 (ट्रैक्टर ट्राली ) सहित  240 मीटर अवैध बालू को सीज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Share this story