×

Ayodhya News: राम लला के दरबार पहुंचे कर्नाटक सरकार के आईएएस अधिकारी,दर्शन पूजन कर लिया आशीर्वाद

Ayodhya News: राम लला के दरबार पहुंचे कर्नाटक सरकार के आईएएस अधिकारी,दर्शन पूजन कर लिया आशीर्वाद 

Ayodhya News: राम लला के दरबार पहुंचे कर्नाटक सरकार के आईएएस अधिकारी,दर्शन पूजन कर लिया आशीर्वाद 


बोले कांग्रेस नेता दयानंद शुक्ला 4 जून को बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार सोमवार को रामनगरी अयोध्या में कांग्रेस नेता व दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री दयानंद शुक्ला वां पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह की अगवाई में कर्नाटक सरकार के आईएएस अधिकारियों ने अयोध्या पहुंचकर भगवान रामलला का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान उन्होंने अयोध्या की सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी में भी माथा टेका और भगवान राम की कुलदेवी कहीं जाने वाली बड़ी देवकली मंदिर में भी दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया।

पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता दयानंद शुक्ला ने बताया कि दर्शन करने वालों में कर्नाटक सरकार की आईएएस अधिकारी डॉ अनुराधा के एन सीईओ बैंगलोर व यस नटराजन पी एस फूड मिनिस्टर कर्नाटक सरकार व उनके परिवार के लोग शामिल रहे।

इस दौरान अधिकारियों के साथ दयानंद शुक्ला ने भी भगवान रामलला का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया और उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि भगवान रामलला से 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के लिए आशीर्वाद मांगा है।

Share this story