×

Ayodhya News: अयोध्या के बीकापुर के बछौली गांव में खुलेगा गौशाला, निशुल्क गुरुकुल और वृद्धा आश्रम

Ayodhya News: अयोध्या के बीकापुर के बछौली गांव में खुलेगा गौशाला, निशुल्क गुरुकुल और वृद्धा आश्रम

अयोध्या। वृंदावन के अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित पवनदेव महाराज अपनी जन्म भूमि का उतरेंगे कर्ज। अपनी निजी भूमि बछौलि में खोलेंगे गुरुकुल, गौशाला और बुजुर्गो के लिए आश्रम। अयोध्या के मलेथू कनक में है उनका पारिवारिक आवास। इस समय पावन देव अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक है और अब वह अयोध्या में अपनी कमाई से गुरुकुल बनाएगें। इसको लेकर आज उन्होंने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता कर खुलासा किया है।

पावनदेव महराज युवा कथा वाचको में इस समय काफी तेजी से आगे चल रहे है, बताया की अपने गुरु के दिखाए रास्ते पर चल कर अब मातृ भूमि का कर्ज उतारने का प्रयास शुरू किया है। बताया की 2025  तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग आश्रम खोलना बहुत कष्टकारी है लेकिन आजकल का माहौल ऐसा है कि संस्कार विहीन लोग अपने बुजुर्गो को घर से निकाल रहे है जो  गलत है। प्रेस वार्ता में आचार्य रमाकांत शास्त्री भी मौजूद रहे।

Share this story

×