अयोध्या न्यूज़: खंड विकास अधिकारी रशेष गुप्ता ने लिया बीकापुर ब्लॉक का चार्ज

अयोध्या। मवई विकासखंड में चर्चित रहे बीडीओ रशेष गुप्ता ने स्थानांतरण के बाद बृहस्पतिवार को बीकापुर ब्लॉक पहुंचकर चार्ज संभाल लिया है। बताया गया कि इनके ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर विधायक रामचंद्र यादव द्वारा शिकायत भी की जा चुकी है।
बीकापुर में चार्ज संभालने के बाद उनके द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारियों और ब्लॉक कर्मियों के साथ अपने कार्यालय में बैठक की गई। तथा अवश्य दिशा निर्देश दिया गया।
ब्लॉक स्टाफ के साथ उनके द्वारा ब्लॉक परिसर के विभिन्न पटलों का निरीक्षण भी किया गया। ब्लॉक पर कैसे कार्य करना है अपनी प्राथमिकता बताई गई।
खंड विकास अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा ग्राम पंचायतों के संचालित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को भ्रष्टाचार मुक्त करना तथा हर पात्र को लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता है। अभी तक ब्लॉक क्षेत्र में तीन गौशाला संचालित हैं। जबकि दो निर्माणाधीन हैं।
प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौ शालाओं का निर्माण और ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में पारदर्शिता लाना उनकी पहली प्राथमिकता है। इ
स मौके पर एडीओ पंचायत अजय तिवारी, एडीओ आईएसबी बद्रीनाथ पांडेय, ग्राम पंचायत अधिकारी नसीम खान सहित ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। बीकापुर विकासखंड के बाद वीडिओ ने तारुन विकासखंड पर पहुंचकर भी बड़ा कर्मियों के साथ संवाद स्थापित किया।
बताया गया कि इन्हें विकासखंड तारुन कि कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली हुई है।