×

Ayodhya News: अयोध्या में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने की मासिक पंचायत

अयोध्या में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने की मासिक पंचायत 

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत तिकोनिया पार्क में आज लगाई गई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने किया। किसानों की समस्याएं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट व सहायक अभिलेख अधिकारी ने पंचायत में आकर किसानों की समस्या सुनी। 2017 से सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया है।

माझा क्षेत्र मैं सर्वे बंदोबस्त 1984 से नहीं हुआ। माझा बरहटा, माझा तिहुरा माझा रामपुर हलवारा, माझा सरायरासी ग्राम सभाओं का सर्वे पूर्ण कराया जाए। पंचायत का संचालन जिला सचिव जे पी किसान ने किया।

इस पंचायत में प्रमुख रूप प्रदेश के वरिष्ठ सचिव फरीद अहमद, महानगर अध्यक्ष अजय यादव ,मोहम्मद इस्लाम, सुनील यादव, तहसील अध्यक्ष बीकापुर रामजीत पांडे, अमरनाथ शिवराम विश्कर्मा रामसुंदर यादव शत्रुघ्न यादव उमेश संजय अजय राम प्यारे धुरिया सुनील यादव राजेंद्र वर्मा सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

Share this story