×

Ayodhya News: अयोध्या में क्षेत्राधिकारी डॉक्टर राजेश तिवारी‌ ने आगामी त्यौहारों को लेकर क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ की बैठक

ayodhya news, ayodhya hindi news, ayodhya latest news, ram mandir ayodhya, ayodhya top news, ayodhya viral news, ayodhya breaking news, ayodhya news today, ayodhya live news, ayodhya big news, today ayodhya news, viral news of ayodhya, ram mandir in ayodhya, ayodhya ram temple, ayodhya news live, ayodhya mandir, ayodhya live news hindi, ayodhya police news, ayodhya crime news, ayodhya dm news, ayodhya police

अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देशन में पुलिस क्षेत्राधिकारी बीकापुर डॉक्टर राजेश तिवारी द्वारा शनिवार को थाना हैदरगंज पर आगामी त्यौहार चेहल्लुम/ कृष्ण जन्माष्टमी पर सुरक्षा/शांति एवं सद्भाव से मनाने हेतु स्थानीय लोगों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गई‌‌ तथा त्यौहार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों से सुझाव पूछा गया।

इसके अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा सभी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया एवं लोगों से भाईचारे एवं सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी। इस मौके पर हैदरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अरशद सहित थाने के पुलिसकर्मी और क्षेत्र के संभ्रांत जन मौजूद रहे।

Share this story