Ayodhya News: 5000 विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं को रोजाना कराया जायेगा दर्शन, राम मंदिर दर्शन अभियान शुरू करेगा संघ, Ram Mandir Darshan Update

Ayodhya News: 5000 विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं को रोजाना कराया जायेगा दर्शन, राम मंदिर दर्शन अभियान शुरू करेगा संघ, Ram Mandir Darshan Update
Ram Mandir Darshan Update
गणतंत्र दिवस से पूरे देश को रामलला के दर्शन का आमंत्रण श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दिया जा रहा है। इसके लिए विश्व हिंदू परिषद देश के पांच लाख गांवों में घर-घर हल्दी लगा अक्षत भेज रहा है। यह अक्षत गणतंत्र दिवस के बाद अयोध्या आने का आमंत्रण है। संघ हर रोज पांच हजार कार्यकर्ताओं को दर्शन कराने की तैयारी कर रहा है। यह दर्शन अभियान 26 जनवरी से शुरू होकर 23 फरवरी तक चलेगा। एक दिन में दो राज्यों को दर्शन कराया जाएगा।
Ram Mandir Darshan Update
हल्दी अक्षत के साथ एक निवेदन पत्रक भी भेजा जा रहा है। यह पत्रक देश के सभी प्रमुख भाषाओं में छापा गया है, ताकि पत्रक का संदेश रामभक्त आसानी से समझ सकें। विश्व हिंदू परिषद ने संगठन की दृष्टि से देश को 45 प्रांतों में बांट रखा है। हर राज्य में दो से तीन इकाइयां हैं। उत्तर प्रदेश में छह इकाइयां हैं। संघ सभी इकाइयों को अयोध्या दर्शन के लिए आमंत्रित करेगा।
Ram Mandir Darshan Update
संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि संघ ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह की कमान संभाल ली है। विभिन्न प्रांतों से करीब तीन हजार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में कैंप किया है। इन सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। गणतंत्र दिवस से दर्शन अभियान शुरू किया जाएगा। हर रोज एक या दो प्रांत के करीब पांच हजार कार्यकर्ताओं को दर्शन के लिए अयोध्या बुलाया जाएगा। उनके रहने, खाने आदि के इंतजाम किए जा रहे हैं।
Ram Mandir Darshan Update
रामभक्तों के लिए असम से आई खाद्य सामग्री
अयोध्या में भक्तों के लिए 36 स्थानों पर भोजनालय की व्यवस्था की जा रही है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से हर रोज 25 हजार भक्तों को नि:शुल्क भोजन कराने की तैयारी की जा रही है। बड़ी संख्या में समाजसेवी संस्थाएं और रामभक्त भी भक्तों की सेवा के लिए जलपान आदि का शिविर लगाने की इच्छा जता रहे हैं। यही नहीं खाद्य सामग्री भी भक्त अयोध्या भेज रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को असम से खाद्य सामग्री की पहली खेप अयोध्या पहुंची है। असम से दालचीनी, चायपत्ती, बड़ी इलायची व अन्य कई प्रकार के मसाले आए हैं, जिन्हें रामसेवकपुरम स्थित कार्यशाला में रखा गया है।
यह भी पढ़ें