×

Ayodhya News: अयोध्या में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला शव

Ayodhya News: अयोध्या में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला शव

अयोध्या। 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से कुछ दूर नलकूप के पास पेड़ में शव लटकता मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पेड़रा मजरे सराय रघुनाथ निवासी अतुल वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा का दोपहर में शव गांव से पूरब दिशा में स्थित ट्यूबवेल के पास लगे आम के पेड़ में गमछे के सहारे लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना तुरंत परिजनों समेत स्थानीय थाने की पुलिस को दिया।

घटनास्थल पर पुलिस फोर्स के साथ हल्का दरोगा मुन्नीलाल पहुंचे। मृतक के शव को कब्जे में लेकर थाना को रवाना हो गए। बताया जाता है कि मृतक शुक्रवार की शाम परिजनों को घर से बताकर फूफा के यहां जाने के लिए निकला था। मृतक दो भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। अभी शादी नहीं हुई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने बताया प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत होता है। शव का पंचनामा कराकर पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कारणो का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Share this story