
अयोध्या। राजकीय श्रीराम चिकित्सालय में बिना मास्क के प्रवेश हुआ वर्जित, प्रशासनिक अधिकारी वाईपी सिंह ने कहा कि मास्क है जरूरी।
बिना मास्क के अस्पताल में एंट्री नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव है जरूरी, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का सभी अनुपालन करें। उन्होंने कहा की स्टाफ के सभी लोग मास्क लगाकर अपना काम कर रहे है।
आने वाले मरीज वा तीमारदारों को भी मास्क लगाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
यह भी पढ़े:-
अयोध्या में पत्रकार पुरम कॉलोनी बनाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों को पत्र किया प्रेषित
अयोध्या के पत्रकारों की मांग रंग लाती दिखाई पड़ रही है। प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र जिसमें अयोध्या में पत्रकार पुरम कॉलोनी बनाए जाने की मांग का संज्ञान मुख्यमंत्री ने लेते हुए पत्रकार पुरम कॉलोनी बनाए जाने के संबंध में जिले के अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया गया है।
प्रेस क्लब अयोध्या अध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से अपने पत्र के माध्यम से जिले के सभी पत्रकारों मान्यता प्राप्त, गैर मान्यता प्राप्त पत्रकार व छायाकारों के आवास के लिए पत्रकार पुरम कॉलोनी बनाए जाने की मांग किया था।
दो एकड़ जमीन विकास प्राधिकरण द्वारा अधिकृत कर पत्रकारों के आवास की पुरजोर मांग उठाई थी। इसके पूर्व भी महेंद्र त्रिपाठी की मांग पर ही अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर का निर्माण भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया है। जो एक करोड़ की लागत से वातानुकूलित बना है।
मुख्यमंत्री कार्यालय से अयोध्या में पत्रकार पुरम कॉलोनी बनाए जाने के संबंध में आए पत्र से पत्रकारों ने खुशी व्यक्त किया है।