×

अयोध्या: 11 महीने बाद भाजपा पूर्व विधायक फैजाबाद जेल से रिहा

अयोध्या: 11 महीने बाद भाजपा पूर्व विधायक फैजाबाद जेल से रिहा

अयोध्या। जिले के गोशाईगंज से भाजपा के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी "खब्बू" शाम 5 बजे फैजाबाद जेल से रिहा हो गए। फर्जी मार्कशीट के मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से सोमवार को जमानत मिली थी। कोर्ट ने उन्हें 3 दिनों से अंदर रिहा करने का आदेश दिया था।

रिहा होने के बाद समर्थकों ने पुष्प वर्षा कर अपने नेता का स्वागत कियाl भाजपा के निवर्तमान विधायक खब्बू तिवारी के स्वागत के लिए मंडल कारागार के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी हुई थी।

समर्थक भाजपा के झंडे लहरा कर अपने नेता के जेल से बाहर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैंl फैजाबाद कारागार से निकलने के बाद वाहनों के काफिले में सवार होकर खब्बू तिवारी सीधे हनुमानगढ़ी जाएंगे। वहां वह दर्शन पूजन करेंगे।

अयोध्या में गोशाईगंज के पूर्व विधायक खब्बू तिवारी को फर्जी मार्क शीट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगाने के साथ ही निचली कोर्ट के सजा बरकरार रखने के आदेश को भी खारिज कर दिया हैl खब्बू तिवारी को जमानत मिलने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।

इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी को फैजाबाद न्यायालय की जज पूजा सिंह ने फर्जी मार्क शीट के मामले में 15 अक्टूबर 2021 को 5 साल की सजा सुनाई थी। इस आदेश को उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ की न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा ने जनवरी 2022 के आदेश में बरकरार रखा था।

Share this story