बीकापुर में गारमेंट मालिक से रंगदारी मांगने के मामले में 4 रंगबाज गिरफ्तार
Mon, 9 May 20221652084445626

अयोध्या। क्षेत्राधिकारी बीकापुर सत्येन्द्र त्रिपाठी के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने सूचना पर असलहा दिखाकर रंगदारी मागने वाले अपराधी अकिंत पाण्डेय पुत्र सदाबृक्ष पाण्डेय निवासी कटारी, विपिन सिह पुत्र अशोक कुमार सिह निवासी करनपुर, शैलेश उपाध्याय पुत्र जगन्नाथ निवासी जैनपुर व विवेक उर्फ रामू दूबे को बीकापुर पुलिस ने दबोचा।
इनके पास से नगदी, असलहा आदि हुआ बरामद। co ने बताया कि 4 दिन पहले नगर के एक दुकान पर रंगदारी लेने गए थे। तभी से तलाश है। बताया अभी कुछ और लोगो की तलाश जारी है।