×

अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत! भाई अली से मिलने जाते समय डिवाइडर से टकराई कार...

अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई है. झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ. उनके साथ दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई. हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे.
तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ी, दोस्त सोनू की भी गई जान, तीन अन्य घायल; पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी...

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। हादसे में उसके दोस्त सोनू की भी जान चली गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे में मोहम्मद जैद, उमर समेत तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज से झांसी जा रही तेज रफ्तार क्रेटा कार पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

घायल ने बताई मृतक की पहचान

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

इलाज के दौरान दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। एक घायल ने पुलिस को बताया कि मृतकों में अबान अहमद, माफिया अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा है।

भाई अली से मिलने जा रहा था अबान

बताया जा रहा है कि अबान अहमद अपने भाई अली अहमद से मिलने झांसी जा रहा था। अली अहमद फिलहाल झांसी जेल में बंद है और उसे वर्ष 2025 में नैनी जेल से झांसी स्थानांतरित किया गया था।

हादसे में मोहम्मद जैद, उमर समेत तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

तीन अन्य घायल, पुलिस कर रही जांच

हादसे में मोहम्मद जैद, उमर समेत तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

झांसी पहले भी अतीक अहमद के परिवार से जुड़े बड़े मामलों का केंद्र रहा है। वर्ष 2023 में उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद अहमद का झांसी में एसटीएफ द्वारा एनकाउंटर किया गया था। अब एक बार फिर सड़क हादसे में अबान अहमद की मौत ने पूरे प्रदेश का ध्यान इस घटना की ओर खींचा है।

अतीक परिवार से जुड़ा झांसी का तीसरा बड़ा घटनाक्रम

झांसी पहले भी अतीक अहमद के परिवार से जुड़े बड़े मामलों का केंद्र रहा है। वर्ष 2023 में उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद अहमद का झांसी में एसटीएफ द्वारा एनकाउंटर किया गया था। अब एक बार फिर सड़क हादसे में अबान अहमद की मौत ने पूरे प्रदेश का ध्यान इस घटना की ओर खींचा है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Share this story